Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सहकारी समितियों में वीटा बूथ खोलने हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी की जाए : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 दिसम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में सहकारी समितियों के उत्थान हेतु जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार टी.एस. चठ्ठा ने बैठक से सम्बंधित तथ्य प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त को जानकारी दी कि 9 सहकारी समितियों के उत्थान के लिए ग्राम पंचायत से जमीन लेने और 2 सहकारी समितियों में वीटा बूथ खोलने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने इस पर अपनी संस्तुति प्रदान करते हुए कहा कि सहकारी समितियों में वीटा बूथ खोलने हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी की जाए। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी को निर्देश दिए कि वे पंचायतों से होने वाले प्रस्तावों के बाद इस पर अपनी संस्तुति दे दें। इसमें प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह, केन्द्रीय सहाकारी बैंक लिमिटेड के महाप्रबंधक सुरेश कुमार और एफ.ओ. मदन मोहन भी उपस्थित रहे।

Comments