तरुण गांधी को पांचवी बार चुना गया सनातन धर्म मंदिर सभा मॉडल टाउन का प्रधान
BOL PANIPAT : आज सनातन धर्म मंदिर सभा मॉडल टाउन की कार्यकारिणी की मीटिंग हुई जिसमें सर्व सहमति से तरुण गांधी को पांचवी बार प्रधान चुना गया।
जो कि पिछले 9 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं प्रधान के रूप में ,कार्यकारिणी की मीटिंग गायत्री मंत्र के साथ शुरू हुई उसके पश्चात सभी सदस्यों ने प्रधान तरुण गांधी से अपना कार्यकाल 3 साल और बढ़ाने की अपील की क्योंकि मंदिर का निर्माण चल रहा है।
सभी सदस्यों ने उनसे अपील की इस मंदिर को पूर्ण कराएं जो तरुण गांधी ने सदस्यों की अपील को स्वीकार कर लिया. गांधी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
तरुण गांधी ने सभी को आश्वासन दिया कि वह पहले की तरह ही तन मन धन से मंदिर की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पानीपत का यह पहला मंदिर है जो की इनकम टैक्स रिटर्न भी भर रहा है। इस अवसर पर महासचिव मनोहर लाल सेतिया, उप प्रधान शिव मल्होत्रा, राजेश्वर गर्ग, सह-सचिव मोहित जग्गा, विनोद ग्रोवर, विनोद धमीजा, सतीश मित्तल, राम रखा मनुजा, अंकुर भामड़ी, मदन डूडेजा, अमनदीप वधवा, करण सेठ, आदि मौजूद रहे।

Comments