Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए 31 तक करें आवेदन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 29 अक्टूबर। सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट एचटीटीपीएस://इग्जामसडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन/सैनिक-स्कूल-सोसाइटी/ पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रधानाचार्य गुरबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की विवरणिका वेगसाइट पर उपलब्ध है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी में प्रवेश के लिए लगभग 120 व नौवीं में 20 सीटें उपलब्ध है जिसमें 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के विद्यार्थियों व 33 प्रतिशत सीटें शेष भारत के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि कुल सीटों में 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति व 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। साथ ही 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कार्मिक भूतपूर्व सैनिकों सहित के लिए आरक्षित है।
छठी में प्रवेश के लिए छात्र व छात्राओं की जन्म तिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच व नौवीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट व उम्मीदवार की चिकित्सा फिटनेस पर आधारित होगी।

Comments