Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


असला सप्लायर को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्ग दर्शन एवं नेतृत्व में सीआईए थ्री टीम द्वारा मुकदमा में मुख्य आरोपी विपुल पुत्र अरूण सिंह निवासी नजदीक मिट्टन दी हट्टी राजपूताना बाजार पानीपत को पिस्टल सप्लाई करने का आरोपी सन्नी पुत्र धर्मबीर निवासी नांगल खेड़ी पानीपत को नया बस स्टेंड पानीपत के सामने पुल के नीचे से पूछताछ करके गिरफ्तार किया। जिसको आगे की जांच के लिए माननीय न्यायालय में पेश करके 6 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बतलाया बराए गश्त पड़ताल सीआईए थ्री टीम पुराना बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को मुखबर खास ने सूचना दी कि एक नौजवान लड़का जिसका नाम विपुल पुत्र अरूण सिंह निवासी नजदीक मिट्टन दी हट्टी राजपूताना बाजार पानीपत का रहने वाला है। जिसके पास अवैध देसी पिस्तौल है। जो रेस्ट हाउस पानीपत के साथ लगते गंदे नाले वाले रास्ते पर मौजूद है। अगर तुरंत रेड की जाए तो देसी पिस्तौल सहित काबू आ सकता है। सूचना को सही मानकर टीम रेस्ट हाउस के साथ गंदा नाले वाले रास्ते पर पहुंची। टीम ने लड़के को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विपुल पुत्र अरूण सिंह मकान नंबर 367/04 राजपूताना बाजार नजदीक मिट्टन की हट्टी पानीपत बतलाया। विपुल सिंह की तलाशी विधी अनुसार ली गई। जो तलाशी के दौरान उसकी पहनी हुई लोयर की आट से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुआ व लोयर की दाहिनी ढब से एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्टल को खोलकर चैक किया तो वह अनलोढ मिला। बरामद शुदा देसी पिस्टल व एक जिंदा रौंद रखने बारे लाईसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा तो विपुल सिंह कोई लाईसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद थाना शहर में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply