घर से नगदी व गहने चोरी की वारदात में 11 साल से फरार चल रहा चौथा आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 25 अप्रैल 2025, थाना माडल टाउन पुलिस ने नवंबर 2024 में माडल टाउन में घर से नगदी व जैवरात चोरी की वारदात में शामिल फरार चल रहे गिरोह के चौथे आरोपी को बुधवार को इदगाह रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पुनित उर्फ लक्की निवासी भगत कॉलोनी बुराड़ी दिल्ली के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपी गौरव निवासी जगदीश नगर कुटानी रोड व विनोद उर्फ जोली व दिनवाज निवासी माडल टाउन के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया चोरी की नगदी में से उसके हिस्से में 2 लाख रूपए आए थे। आरोपी ने हिस्से में आई सारी नगदी खर्च कर दी। आरोपी नशा करने का आदी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी गौरव, विनोद उर्फ जोली व दिनवाज के कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 10 हजार रूपए बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी पुनित उर्फ लक्की की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
यह है मामला
थाना माडल टाउन में कुंदन चांदना पुत्र सुंदर दास निवासी माडल टाउन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 16 नवंबर 2014 को सुबह करीब 9 बजे वह किसी काम से परिवार सहित दिल्ली गया था। सायं करीब 6 बजे छोटे भाई विनोद ने फोन कर उसे सूचना दी की घर के बेसमेंट का ताला टूटा हुआ है। उसने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। स्टोर व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। दराज में रखे जैवर व कैश गायब था। आरोपी 8 लाख रूपए कैश व जेवरात चोरी कर ले गए। कुंदन की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments