विकास के जो काम 70 सालों में नहीं हुए, वो कर रही है भाजपा की सरकार: डॉ अर्चना गुप्ता
भाजपा का फोकस हमेशा जनहित के मुद्दों पर रहा : डॉ अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा के विभिन्न गांवों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने जनसभा का संबोधन करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने हर गरीब और जरूरतमंद का ख्याल रखा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर राज करते हुए गरीबी हटाओ के झूठे नारे दिये। कांग्रेस सरकार में गैस कनेक्शन के लिए लाइन लगती थीं, गैस कनेक्शन रखने वाला व्यक्ति बड़ा आदमी माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की गरीब मां-बहनों को उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देकर उनको सम्मान दिया, उनका जीवन आसान बनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनहित की योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं और इन योजनाओं को मिल रहे अपार जनसमर्थन के बल पर भाजपा इन चुनावों में भी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने की सबसे बड़ा अभियान चलाया है इसके जरिए योजानाओं का लाभ सही लाभार्थी को बड़ी आसानी से मिल पाएगा।
जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने संबोधन में आयुष्मान योजना, मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान, सबको आवास, स्वच्छ भारत अभियान, बुढ़ापा पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसे तमाम योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराया।

Comments