Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “बुक कवर डिजाइन कम्पटीशन” का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा बी ए इंग्लिश ऑनर्स प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “बुक कवर डिजाइन कम्पटीशन” का आयोजन किया गया जिसका विषय अपनी जीवनी पर लिखी पुस्तक का कवर पेज बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग से राहुल द्वारा किया गया | इस रचनात्मक गतिविधि में 22 विद्यार्थियों ने संभागिता की | प्रतियोगिता को लेकर सभी छात्र-छात्राएँ बहुत उत्साहित थे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने सफल आयोजन के लिए अंग्रेजी विभाग को बधाई दी और कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देती है। उन्होंने कहा, कागज पर बिखरे रंग न केवल बच्चों को अपने पंख फैलाने की आजादी देते है बल्कि यह उन्हें नई खुशियां प्रदान देते है और उनके मानसिक विकास में भी सहायक होते है। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती है बल्कि बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बनाती है |  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाती है और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए जिससे बच्चो का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई  दी | इस अवसर पर  अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे 

Comments