बुडशाम के पास कार नहर में जा गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल
BOL PANIPAT : पानीपत में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया . इस हादसे में एक कार नहर में जा गिरी. नहर में कार डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा हैं. पानीपत पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि तीनों युवक दिल्ली से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक रिफाइनरी में आउटसोर्सिंग पर जोबी कंपनी में काम करते हैं. चारों एक ही कार में सवार थे जब वह पानीपत के बुडशाम के पास पहुंचे तो कार चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी.

नहर में कार गिरते ही तीन में से एक युवक किसी तरह बाहर निकल पाया. अन्य तीन युवक कार में ही बह गए. राहगीरों को सूचना देने के बाद कार को नहर से निकाला गया. तीनों युवकों के शवों को भी बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों के शव को पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में लाया गया है जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा.

Comments