Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


एक ही दिन में सामान्य अस्पताल के शवगृह में हुआ 8 शवों का पोस्टमार्टम 

By LALIT SHARMA , in Accident , at March 5, 2022 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : सिविल अस्पताल के शवगृह में 8 शवों का पोस्टमार्टम हुआ। उक्त सभी मौत बीते 24 घंटों के भीतर अलग-अलग हादसों में हुई थी। इनमें एक मामले में सनौली थाना क्षेत्र के गांव अधमी में महिला ने जहर पीकर सुसाइड किया।

आजाद नगर में 16 साल की किशोरी ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। गांव गांजबड के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। समालखा रोड पर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई। जाटल रोड पर टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई। इन पांच नामजद के अलावा अज्ञात बुजुर्ग व युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

इसके अलावा सड़क किनारे एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते मौत हुई। सभी आठों शवों के पोस्टमार्टम हुए। इनमें पांच शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि तीन अज्ञात शवों की पहचान न हो पाने की वजह उनका पंचनामा भरवा कर उन्हें शवगृह में ही रखवा दिया गया है।

Comments