Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


पारदर्शी शासन प्रशासन प्रदान कर मुख्यमंत्री ने किया हरियाणा का चहुमुखी विकास : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 5, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत  5 मई। जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता  ने जाटल रोड शास्त्री कॉलोनी स्थित सेवा भारती स्कूल में गरीब बच्चों के संग मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर डा अर्चना गुप्ता ने बच्चों के खून की जांच करवाकर जिन बच्चों में खून की मात्रा कम पाई गई उनको आयरन की गोलियां एल्बेंडाजोल तथा गुड़ चना दिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज 69 वां जन्मदिन है जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने इसी उपलक्ष में उन्हतर दीपक को प्रज्वलित किया।
इस मौके पर उन्होंने  मुख्यमंत्री के दीर्घ आयु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।अपने संबोधन डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल का जीवन सदा दीपक की भांति प्रकाश मान रहे।  प्रदेश की मनोहर लाल का लंबे समय तक नेतृत्व मिलता ताकि विकास की रफ्तार इसी प्रकार तेज गति से आगे बढ़ती रहे।
डा अर्चना ने कहा की मुख्यमंत्री में प्रदेश के सभी वर्गों  हित के काम किए है। देश में सर्वाधिक फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदना, बागवानी पर भारी सब्सिडी देना ,आखिरी टेल तक पानी पहुंचाना  ये सब किसान हितैषी  काम किए । पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में आठ प्रतिशत स्थान आरक्षित कर देना, 20 किलोमीटर के दायरे में महिला कॉलेज का प्रस्ताव , अंबेडकर भवन योजना, कन्या दान योजना, अंत्योदय के तहत मेले लगा लोन देना मुख्यमंत्री के लोक हित काम है जिसमे हर वर्ग के उत्थान का संकल्प निहित है।
बिना खर्ची पर्ची नौकरियां देकर तथा 500 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन करके पारदर्शी शासन प्रशासन प्रदान कर मुख्यमंत्री ने हरियाणा का चहुमुखी विकास किया है।
गरीब आदमी के स्वास्थ्य की चिंता कर चिरायु योजना लाकर गरीब आदमी को इलाज की चिंता से मुक्त कर दिया है।
हर हरियाणा वासी चिरायु योजना पा कर मुख्यमंत्री के चिरायु होने की कामना कर रहा है।
इस  मौके पर उनके साथ जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, डा जगजीत आहूजा तथा अनिल मित्तल रहे ।

Comments