मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई हरियाणा की टीम को बधाई दी
BOL PANIPAT : 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत अंसल सिटी स्थित जैन स्थानक में विगत 23 मार्च से 26 मार्च तक महेंद्रगढ़ में संपन्न हुई सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई हरियाणा की टीम को बधाई दी और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडिय़ों को और बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाडिय़ों को शाल व ट्रैक सूट भी भेट किए। विदित रहे कि राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी का खिताब रेलवे की टीम अपने नाम करती रही है। इस बार हरियाणा की महिला कबड्डी टीम ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस मौके पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, चांद भाटिया, अनिल पंवार, पार्षद विजय जैन सहित भारत विकास परिषद एवं जैन समाज के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments