Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के सलाकार देवेन्द्र सिंह ने की सीएम विडों से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 जून। वीडियों कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीएम विंडों से मिलने वाली शिकायतों पर समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेन्द्र सिंह ने उपायुक्तों को तत्काल निवारण करने के निर्देश दिये। वे जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर सीएम विंडों से मिलने वाली शिकायतों पर रिव्यू कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम विंडों पर मिलने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। सीएम विंडों पर दर्ज शिकायतों के बारे में काल सेंटर से फिड बैक लिया जाता है। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि 15 दिन में सीएम विंडों की मार्फत मिलने वाली शिकायतों को दूर करने, ज्यादा पेचिदा है तो एक्सटेंशन लेकिन उन्हें शीघ्रता से दूर करें।  

     उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों को लेकर पानीपत जिला प्रशासन पूरी तरह से गम्भीर है। सभी शिकायतों का समय से समाधान करवाया जा रहा है। उन्होनें आश्वस्त किया कि सीमए विंडों की शिकायतों के सम्बंध में पूरी गम्भीरता के साथ आगे भी काम किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों का तय समय अवधि में समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में किसी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नही की जाएगी।
    इस अवसर पर नगराधीश अतिरिक्त उपायुक् विीना हुडडा, जिला परिषद क कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, मुख्य चिकित्या अधिकारी जयंत चौधरी, एसडीएम वीरेंद्र ढुल,नगराधीश राजेश सोनी, डीडीपीओ सुमित चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारीरविद्र हुड्डा के अलावा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Comments