Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत व बारहवीं कक्षा का परिणाम 97% रहा।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज बारहवीं कक्षा तथा दसवीं कक्षा का सी.बी.एस.सी. का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके श्रेष्ठतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया।

विद्यालय में बारहवीं कक्षा का परिणाम 97% रहा। कुल विद्यार्थी 100 थे। जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की।

विद्यालय के विद्यार्थियों में Non-Medical का मनन 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स की शैली ने 93.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा  के कॉमर्स की संजना  ने 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय में दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल विद्यार्थी 66 थे। जिनमें से 14 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की।

विद्यालय  के दसवीं के विद्यार्थियों में नीकिता ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचित ने 90.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा  यशवी ने  90.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 इस प्रकार की प्रस्तुति देकर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय, अध्यापकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया।

स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी एवं आई.बी.एल. प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चों तथा अध्यापकों की लगन और परिश्रम का फल है।

Comments