Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


इब्राहिम लोधी के मक़बरे की साफ सफाई की ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  हरियाणा सरकार की ओर से 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मुहिम चलायी जा रही है। इस मुहिम के तहत आई० बी० (पी० जी०) कॉलेज के इतिहास विभाग ने इब्राहिम लोधी के मक़बरे की साफ सफाई की।प्राचार्या डॉक्टर शशि प्रभा मलिक व प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने हरी झंडी दिखाकर इतिहास विभाग के बच्चों को रवाना किया। और उन्होंने बताया कि हमें अपनी पुरानी धरोहर या विरासत को संभालकर रखना चाहिए | लगभग 50 बच्चे वह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर नरवीर व सहायक प्रोफ़ेसर डॉक्टर बिजेंदर, रवि, चारु ने मिलकर इब्राहिम लोधी के मक़बरे की साफ सफाई की । कॉलेज वापिस आने पर प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि हमें अपने आस पास के ऐतिहासिक स्थलों की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वे हमारी ऐतिहासिक धरोहर है ।

Comments