जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में हुआ संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन.
-सब इंस्पेक्टर दीपक ने किया सामूहिक संविधान प्रस्तावना का वाचन
BOL PANIPAT : 17 जनवरी 2025, जिला पुलिस द्वारा जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में शुक्रवार को संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया। हेड क्लर्क सब इंस्पेक्टर दीपक ने मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया। जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी है। संविधान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की संरचना है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान।

Comments