Friday, October 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 29 अक्टूबर तक कुल 198990 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 30, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 29 अक्टूबर तक कुल 198990 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 19802.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 155430.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 17825 मीट्रिक टन व मुच्छल 5913.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11381 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4203 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 94 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7084 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 7913.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 1355 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1795 मीट्रिक टन, मुच्छल 134.5 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4629 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 15801 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3478 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2214 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9625 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 22749 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7050 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2787 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11224 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 1688 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 32320 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2642 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1840 मीट्रिक टन, मुच्छल 899 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26919 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 108826 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1074 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 9095 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 95949 मीट्रिक टन, मुच्छल 2708 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 193995 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 178952 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4669 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10374.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9491.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7178 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2293.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7698.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6524.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 14709 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12121 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2588 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 21578 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15699 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5879 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 31879 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29677.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2201.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 108659 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 107752 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 907.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply