डा हितेश चंद शर्मा ने स्वीप वोटर जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका के महत्व को समझाया।
BOL PANIPAT , 1 मार्च। डीबीजी राजकीय महाविद्यालय पानीपत में चल रहे जेआरसी कैंप में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से डा हितेश चंद शर्मा ने शिरकत करते हुए कैंप में मौजूद जिले भर के महाविद्यालयों के सैकड़ों युवाओं को स्वीप वोटर जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका के महत्व को समझाया।
डॉ. शर्मा ने सभी वोलिंटियर से उन व्यक्तियों तक पहुंचने को कहा जो अठारह वर्ष आयु के हो गए हैं किंतु वोटर कार्ड अभी भी नही बने हैं वे सभी फार्म 6 भरकर वोटर कार्ड बनवाए। मतदान वाले दिन जिले का मत प्रतिशत सर्वाधिक करने में अपना विशेष योगदान दे इस हेतु सभी को बिना किसी वाद ,भय, प्रलोभन के मतदान, नवमतदाता पंजीयन बढ़ाने की शपथ दिलाई जिसे आवश्यक रूप से अमल में लाने का भरोसा भी कैंपर्स ने दिया।
जिले की युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का कुछ हिस्सा जिला प्रशासन की मुहिम में लगा देंगे तो निश्चित तौर पर आने वाले चुनावों में पानीपत राज्य में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला बनेगा। इस अवसर पर आचार्य देशवाल, रेडक्रॉस से कला भारद्वाज डीटीओ हरमेश चंद आदि मौजूद रहे।

Comments