Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लाई पुलिस की टीम।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लाई पुलिस की टीम।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की गंगा पुरी रोड पर गार्डन के बाहर से बुलेट बाइक चोरी करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे आरोपी कृष्ण निवासी धनी बिंजा लांबा व बलवान निवासी काली रावन अमरोहा फतेहाबाद को सीआईए-टू पुलिस की टीम शुक्रवार को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर पानीपत लाई। बाइक को वर्ष 2018 में चेकिंग के दौरान फतेहाबाद पुलिस द्वारा इंम्पाउंड किया था। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

मामलें में इनके दो साथी अशोक निवासी नगली अलवर राजस्थान व शिवदयाल निवासी उझा पानीपत को पहले की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया नवम्बर 2021 में सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए अशोक निवासी नगली अलवर राजस्थान व शिवदयाल निवासी उझा पानीपत को अनाज मंडी कट के पास से गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने अपने साथी कृष्ण निवासी धनी बिंजा लांबा व बलवान निवासी काली रावन अमरोहा फतेहाबाद के साथ मिलकर वर्ष 2018 में पानीपत गंगापुरी रोड पर गंगा गार्डन के बाहर से एक बुलेट बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों से खुलाशा हुआ था की उक्त बाइक को फतेहाबाद मे चैकिग के दौरान पुलिस ने कागजात ना होने पर इम्पाउंड कर लिया था। दोनो आरोपियों को जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार इनके साथी कृष्ण व बलवान को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए-टू पुलिस की टीम दोनो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राज कुमार पुत्र मेहर चंद निवासी सैक्टर 11 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। राज कुमार ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 23 मार्च की शाम घर से बाइक पर सवार होकर गंगा गार्डन में एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। बाइक को गार्डन के बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो बाइक नही मिली, अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चोरी करके ले गए।

Comments