युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है रोजग़ार मेला: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
-बेरोजगारों के लिए आशा की किरण बनेगा यह रोजगार मेला
-60 प्रतिष्ठित कंपनियाँ जुटेंगी आर्य कॉलेज में, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा
-प्रशासन ने रोजग़ार मेला को सफल की तैयारियां पूर्ण की
BOL PANIPAT , 2 दिसम्बर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 4 दिसम्बर को आर्य पी.जी. कॉलेज प्रांगण में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह मेला युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि आज का युवा हर क्षेत्र में आगे बढऩे को तैयार है, बस जरूरत है सही अवसर तक पहुँच की। यह रोजगार मेला हजारों युवाओं के लिए रोजगार का नहीं बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य का द्वार खोलने जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य युवा बेरोजगार न रहे।
जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण ने बताया कि मेले का विधिवत उद्घाटन हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेला बेरोजगार युवाओं के लिए नई उम्मीद और आशाओं की किरण लेकर आ रहा है, क्योंकि मौके पर ही चयनित युवाओं को ऑफर लैटर दिए जाएंगे।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुंतजिर आलम ने बताया कि मेले में 5 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में 60 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी तथा कुल 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 10 सेल्फ हेल्प ग्रुप और 50 कॉर्पोरेट कंपनियाँ शामिल होंगी। प्रशासन ने रोजग़ार मेला को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी करवा सकेंगे और पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।

Comments