Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


योग सहायकों के लिए कबीर छात्रावास में योग एवं आहार चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 2, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अप्रैल। आयुष विभाग की ओर से 33 योग सहायकों के लिए वीरवार को स्थानीय सैक्टर-6 के कबीर छात्रावास में योग एवं आहार चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमारा दहिया ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ठï अतिथि के तौर पर सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है। योग अपनाकर हम ना केवल शारारिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्ïेश्य आमजन को योग के महत्व से अवगत करवाना है ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते रहें। योग से हमें शारारिक, मानसिक और अध्यात्मिक तौर पर मजबूती मिलती है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
आयुष विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम प्रबंधक महीपाल बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बुके से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह कार्यक्रम आगामी 16 अप्रैल तक कबीर छात्रावास में दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्रेनिंग संस्था के रूप में स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान बैंगलौर का विशेष सहयोग रहेगा। इस मौके पर जिला योग र्कोडिनेटर डॉ. नितिन राय, योग विशेषज्ञ निलिमा राजपाल, प्रो0 शैलेस प्रधान और डॉ. अंसुमन आर यादव भी उपस्थित रहे।

Comments