Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


माइक्रोसॉफ्ट टूल्स पर फैकल्टी विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – 31 मार्च 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत की आई.क्यू.ए.सी इकाई व एफ.डी.पी प्रकोष्ठ व साइबरडिक्शन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लि, दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में माइक्रोसॉफ्ट टूल्स पर ऑनलाइन फैकल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम.एम सिंह, मास्टर ट्रेनर रहे।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आई.क्यू.ए.सी समन्वयक प्रो. सतवीर सिंह व एफ.डी.पी सेल के समन्वयक प्रो.पंकज चौधरी को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि करोना के बाद काम करने की तस्वीर व तरीका बिल्कुल ही बदल गया है बिना तकनीक के कोई भी काम संभव नहीं है, यदि शिक्षा को नए आयाम तक पहुंचाना है तो तकनीक का सहारा लेना ही पड़ेगा और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत टीचिंग एंड लर्निंग को प्रभावपूर्ण बनाने के लिए तकनीक पर ज्यादा जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के वक्ता श्याम सिंह जोकि माइक्रोसॉफ्ट से एक सर्टिफाइड ट्रेनर हैं उन्होंने बताया कि किस तरह माइक्रोसॉफ्ट टूल्स को हम अपने टीचिंग एवं लर्निंग में प्रयोग कर सकते हैं और किन-किन तरीकों से इसको प्रभावपूर्ण बनाया जा सकता है उन्होंने सात तरह के माइक्रोसॉफ्ट टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रतिभागियों को दी। उन्होंने बड़े ही विस्तार से इनके बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.सतवीर सिंह व प्रो.पंकज चौधरी ने बताया कि पूर्ण लर्निंग, इंटरएक्टिव लर्निंग व नवाचार को सिखाने के लिए इस तरह के टूल्स आवश्यक हो गए हैं। हमें आज के दौर में नई तकनीकों से जुड़ना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस फैकेल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रो.पंकज चौधरी व प्रो.सतवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रो.मीनाक्षी चौधरी, डॉ.मनीषा नागपाल, डॉ.सोनिया सोनी, डॉ.विजय सिंह, डॉ.गीतांजलि धवन,प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. विकास काठपाल, प्रो. वीनू भाटिया व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments