Monday, November 2, 2026
Newspaper and Magzine


बीएससी विभाग द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 8, 2024 Tags: , , , ,

–    मिस व मिस्टर फेयरवेल का खिताब वंशिका व कुशल ने जीता.

BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2024, सोमवार को आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विभाग के तत्वाधान में बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन करवाया गया। समारोह में विभाग के जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। विदाई समारोह में विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए द्वारा बहुत ही उम्दा प्रस्तुतियां प्रस्तुत की ।

 प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस उपलक्ष पर अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों लिए उज्ज्वल भविष्य की  कामना की व विभाग  के सभी प्राध्यापकों को समारोह के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

मिस फेयरवेल का खिताब वंशिका ने जीता, मिस्टर फेयरवेल कुशल को चुना। ऑल राउंडर के  खिताब के लिए शुभम  को चुना गया ।  पर्ल ऑफ द इवनिंग खुसबू रही तो वहीं स्टार ऑफ द इवनिंग भविष्य रहा। बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब ऋषभ को मिला। चार्मिंग पर्सनैलिटी का खिताब नेहा को मिला। मिस गॉर्जस खुशी को चुना गया। मिस्टर बेस्ट कास्टूम का खिताब सचिन तो मिस बेस्ट कास्टूम साक्षी को दिया गया ।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार,  सुदेश, प्रो. सीखा गर्ग, डॉ. शिव नारायण, प्राध्यापिका  साक्षी सैनी,  डॉ. सत्य श्री जांगड़ा, चित्राशं भटनागर, शशी रोहिला, विकास, अंकित, आरती समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments