Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


असंध चौकी से रिफाइनरी तक लाइटों के साथ साथ लगेंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे–कृष्ण लाल पंवार।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 29, 2024 Tags: , , , , , ,

-मार्च के अंत तक जगमग होगी नहर की पटरी।

-विश्वकर्मा योजना के लिए 14 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

BOL PANIPAT , 29 जनवरी, इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सिंहपुरा पैरलल नहर पर आयोजित कार्यक्रम मे राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने नारियल फोड़ कर असंध चौंकी से पानीपत रिफाइनरी तक करीब सवा 2 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे व सोलरलाइट लगने का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया ।
उन्होंने कहा की मार्च के अंत तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जोर शोर से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा उत्तरदायित्व के अंतर्गत यह कार्य किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार ने चौदह जातियों को विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत रखा है जिसमें उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी व 1 लाख का लोन दिया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी 14 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कौशल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह विश्वकर्मा योजना शुरू की है।
कार्यक्रम में रिफाइनरी के ईडी एमएल डहरिया ने कहा की सिठाना गांव में ऑर ओ की व्यवस्था की जा रही हैं । स्कूल में जाने वाली लड़कियों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर सरपंच सुरेंद्र, सतनाम सिंह,
इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments