पूर्व सांसद कामरेड डी राजा पुनः भाकपा के महासचिव चुने गए।
BOL PANIPAT : 27 सितम्बर 21 से 25 सितम्बर तक किसान भवन चंडीगढ़ में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पूर्व सांसद कामरेड डी राजा पुनः भाकपा के महासचिव चुने गए। महाधिवेशन में सर्वसम्मति से 11 सदस्यों का केन्द्रीय कंट्रोल कमीशन, 125 सदस्यों की नैशनल कौंसिल एवं 31 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
सीपीआई के राज्य सचिव एवं नैशनल कौंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने आज यहां सीपीआई कार्यालय भगत सिंह स्मारक में यह जानकारी दी। इस अवसर पर सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट भी उनके साथ उपस्थित रहे तथा उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिवगण , राष्ट्रीय सचिव मंडल एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कामरेड दरियाव सिंह कश्यप को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुने जाने पर पानीपत जिला कौंसिल की तरफ से स्वागत किया एवं बधाई व शुभकामनाएं दी।
कामरेड कश्यप ने बताया कि 5 दिवसीय महाधिवेशन में शामिल देश भर आए 800 प्रतिनिधियों ने देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात पर विस्तार चर्चा की । इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर हो रही घटनाओं, बदलाव व हालातों का भी जायजा लिया गया। देश की मेहनतकश जनता विशेषकर मजदूरों ,किसानों, श्रमिकों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं,खेत मजदूरों, सर्वहारा गरीब जनता और कर्मचारियों आदि के ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किये गये और उन पर व्यापक आंदोलन चलाने पर जोर दिया गया। महाधिवेशन में केंद्र सरकार की मजदूरों व कर्मचारीयों, जनविरोधी, नीजिकरण जैसी देश विरोधी नीतियों की आलोचना की गई और देश की राष्ट्रीय एकता – अखंडता पर बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए सम्प्रदायिक सोहार्द व एकता कायम करने के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया गया।
कामरेड कश्यप ने बताया कि 26 दिसम्बर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, महाधिवेशन ने 15 नवंबर से 26 दिसम्बर तक सीपीआई के स्वतंत्रता सेनानीयों, नेताओं व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विचारों को प्रसारित प्रचारित करनें का निर्णय लिया गया। कामरेड कश्यप ने बताया कि नवनिर्वाचित नैशनल कौंसिल ने महासचिव डी राजा सहित अमरजीत कौर, डाक्टर बी के कांगो,राम कृष्ण पांडा,एनी राजा,गिरीश वर्मा,प्रकाश बाबु, सांसद पी संदोष, संजय कुमार, के रामकृष्ण एवं पंजाब के लिए एक सीट रिक्त रखते हुए 12 सदस्यीय राष्ट्रीय सचिव मंडल का चुनाव किया।

Comments