Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका के विद्यार्थियों ने किया थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 2, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पानीपत थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किया । इसमें कक्षा नौवी 10वीं के छात्रों ने भाग लिया । बच्चों ने वहां सीखा कि कैसे कोयले से लोहा व पत्थर को चुंबक से अलग करके कोयले का प्रयोग कैसे करते हैं, वहीं बिजली किस प्रकार घरों में पहुंचकर घरों को जगमग करती है । यह सब देखते-सीखते हुए बच्चे बड़े उत्साहित नजर आ रहे थे । भौतिक विज्ञान की अध्यापिका की सहायता से सीखने की कोशिश भी कर रहे थे ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को इस प्रकार के भ्रमण में भाग लेने व सिखाने के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्या रेनुका अनेजा ने इस भ्रमण को बड़ा शिक्षाप्रद बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया और भविष्य में भी इस प्रकार के भ्रमण करवाते रहने को कहा ।

इस भ्रमण की वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, और अध्यापकवर्ग ने सराहना की ।

Comments