Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान 10 फर्जी मार्कशीट, 9 माइग्रेशन सर्टिफिकेट व 50 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मई 2022, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान 10 फर्जी मार्कशीट, 9 माइग्रेशन सर्टिफिकेट व 50 हजार रूपए बरामद.

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के सदस्य हरीश मित्तल पुत्र रोशन लाल निवासी भाटिया कालोनी पानीपत को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ करने के साथ ही आरोपी की निशानदेही पर 10वी व 12वी कक्षा की 10 फर्जी मार्कशीट, 9 माइग्रेशन सर्टिफिकेट व 50 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी हरीश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वही मामले में लिप्त रहे फरार आरोपी पवन राणा की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी हरीश से की गई पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ की वह रामलाल चौक पुरानी कोर्ट रोड पर ग्लोबल एजुकेशन के नाम से ऑफिस कर उक्त अवैध काम को पिछले करीब 5 साल से कर रहा था। रोहतक में पवन राणा से मुक्त विधालय शिक्षा परिषद हरियाणा नाम से जारी 10वी व 12वी की फर्जी मार्कशीट 5/6 हजार रूपए में तैयार करवा भोले भाले लोगो को झांसे मे लेकर लाखों रूपए में देता था। आरोपी अब तक 70 के करीब फर्जी मार्कशीट लाखों रूपए लेकर भोले भाले लोगो को दे चुका है। मार्कशीट पर एनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड, प्रमाण पत्र क्रमांक व छात्र की फोटा इत्यादी सभी कुछ अंकित है।

थाना पुराना औधोगिक में बलवान निवासी बीबीपुर कुरूक्षेत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

बलवान पुत्र जंगशेर निवासी बीबीपुर कुरूक्षेत्र ने थाना पुराना औधोगिक में 10 मई को शिकायत देकर बताया था कि वह करनाल टोल प्लाजा पर प्राईवेट नोकरी करता है। करीब 3 महीने पहले उसको कही से जानकारी मिली की पानीपत में रामलाल चौक पुरानी कोर्ट रोड पर ग्लोबल एजुकेशन के नाम से ऑफिस है, जहा पर ओपन की परीक्षाए करवाई जाती है। उसको भी बाहरवी कक्षा की मार्कशीट की जरूरत थी तो वह ऑफिस में गया जहाँ पर हरीश मित्तल नाम का युवक मिला। उसने हरीश मित्तल को बताया की वह बाहरवी कक्षा करना चाहता है और पेपर देने के लिए तैयार है। हरिश ने दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो इत्यादी के अतिरिक्त डेढ लाख रूपए खर्च बताया। विश्वास करते हुए अगले दिन अपने दोस्त टिंकू पुत्र रामफल निवासी मतलोडा के साथ वह आफिस में गया और हरीश को सारे दस्तावेज व डेढ लाख रूपए दे दिए। हरीश ने दो महीने बाद आकर मिलने बारे कहा। दो महीने बाद वह आफिस में गया तो हरीश ने उसे मुक्त विधालय शिक्षा परिषद हरियाणा की बाहरवी कक्षा की मार्कशीट दे दी। उसने हरीश से पुछा पेपर तो हुए नही तो हरीश ने जवाब देते हुए कहा की कोई दिक्कत नही मार्कशीट असली है कही भी चैक करवा लेना। उसने अपने स्तर पर मार्कशीट की जांच करवाई तो कही पर कोई रिकार्ड नही मिला। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र  के तहत पैसे हड़पने के लिए उसको फर्जी मार्कशीट तैयार कर दे दी। बलवान की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 420,467,468,471,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

Comments