आर्य समाज हुड्डा में 3 से 7 अगस्त तक भव्य वेद कथा का भव्य आयोजन।
BOL PANIPAT : आर्य समाज हुड्डा में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक भव्य वेद कथा का भव्य आयोजन किए जा रहा है । जिसमे आर्य जगत के उच्च कोटि के महान विद्वानों के व्याख्यान सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा ये जानकारी आर्य समाज हुड्डा की कार्यकारी प्रधान बेला भाटिया ने देते हुऐ बताया कि 3 से छह अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक यज्ञ, भाजन व वैदिक प्रवक्ताओं के व्याख्यान होंगे।इसी प्रकार सांय 4 बजे से 6.30 तक यज्ञ, भजन व प्रवचन होंगे। बेला भाटिया ने बताया कि 7 अगस्त को प्रातः 8.30 से दोपहर 12.30 तक यज्ञ, भजन, अतिथि सम्मान व विशेष उद्बोधन होंगे। उसके उपरांत अटूट ऋषि लंगर चलेगा ।

Comments