Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा मजदूर संघ रजिस्ट्रेशन नंबर 2050 भवन निर्माण कामगार यूनियन के चुनाव. मनोज कुण्डू को बनाया राज्य प्रदेशाध्यक्ष

By LALIT SHARMA , in Business , at May 9, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा मजदूर संघ रजिस्ट्रेशन नंबर 2050 भवन निर्माण कामगार यूनियन के तत्वाधान में ताऊ देवी लाल पार्क पानीपत में 500 के लगभग मजदुर एकत्रित हुए। इस अवसर पर यूनियन के चुनाव हेतु आम सभा  की गयी। चुनाव अधिकारी  सुनील ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि मजदुरों के कल्याण हेतु  विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए है। जो कि निम्नलिखित इस प्रकार है:

1 मनोज कुण्डू – राज्य प्रदेशाध्यक्ष

2 राजबीर कश्यप — राज्य उपाध्यक्ष

3  प्रवीन मलिक — राज्य जनरल  सेक्रेटरी

4  कर्ण सिंह दहिया – राज्य सह सचिव

5  भीम सिंह- राज्य कोषाध्यक्ष

6 काजल कश्यप – राज्य आफिस मनैजर

7  पिंकी कुण्डू- राज्य ऑफिस कैशियर

उपरोक्त नामाकंन के विरुद्ध में कोई नामांकन न होने से सर्व सहमति से फैसला लिया गया है। नामांकित सभी लोगों को उपरोक्त पद अधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए है। इस घोषणा के पश्चात श्रमिकों को आगामी कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।   इन सभी पदाधिकारियों को युनियन की मान मर्यादा से काम करने के लिए प्रेरित किया गया है।

Comments