एचसीएस अधिकारी संदीप कुमार ने पानीपत सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
BOL PANIPAT : 22 जुलाई। एचसीएस अधिकारी संदीप कुमार ने पानीपत सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक के पद पर आज पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, वे हरियाणा राज्य विधि आयोग के सचिव एवं गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त कार्यालय के सदस्य सचिव रह चुके हैं।
उन्होंने आज पदभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारी एवं अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments