रघुनाथ धाम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पावन सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : (16 जून) आज दशहरा कमेटी रजि. पानीपत द्वारा रघुनाथ धाम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पावन सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड का पाठ श्री राम मन्दिर समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर भजन गायक गणपत खुराना एवं भूषण वधवा, सुदेश लखीना, मदन जुनेजा ने श्री राम जी एवं श्री हनुमान जी के भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। पंकज आहुजा ने सुन्दकाण्ड पाठ में हनुमान जी के यश का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान हनुमान जी को जब श्री राम ने कहा कि सभी बड़े कार्य आपके कारण संपन्न हुए तो हनुमान जी ने अत्यंत विनम्र भाव से कहा कि उस व्यक्ति के लिए कुछ भी कार्य मुश्किल नहीं है जिस पर आप अनुकूल होते हैं। मैं तो केवल एक कारण मात्र हूँ। इस अवसर पर प्रधान रमेश माटा ने सभी सदस्यों को इस वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर अंजना दीदी, राधे राधे जी महाराज, तिलक राज छाबड़ा, अशोक नारंग, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, चरणजीत ढींगड़ा, जयदयाल तनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, किशन शर्मा, किशोर अरोड़ा, स्वप्निल जुनेजा, दर्शन रामदेव, शाम सुन्दर बतरा, प्रवीण जुनेजा, संदीप दुआ, संजय मग्गू, चुन्नी लाल चुघ, वेद बांगा, सुरेन्द्र जुनेजा, भारत अरोड़ा, लीला कृष्ण राजपाल, दुखभंजन सेवा समिति के सदस्य एवं महिला संकीर्तन मण्डल रघुनाथ धाम उपस्थित थे। पाठ के अंत में लंगर का आयोजन किया गया।

Comments