Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रबी की फसल के संबंध में जल्द से जल्द फिजिकल वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 फरवरी। कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी समय ने रबी की फसल के संबंध में मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द फिजिकल वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। प्रदेशभर के उपायुक्त वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच ही हमें रबी फसलों को खरीद करनी है। इसके लिए समय से सभी आवश्यक वेरिफिकेशन निपटा लें।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने कहा कि समय से वेरिफिकेशन का कार्य निपटाने के लिए जितना आवश्यक हो उतनी मैनपावर लगाएं। उन्होंने विशेष रूप से सरसों की फसल की वेरिफिकेशन का काम जल्द से जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि सरसों की फसल की खरीद मार्च के महीने में हो शुरू होने की संभावना है, इसलिए यह कार्य जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि जहां जहां ऑफलाइन सर्वे किया जा चुका है, वहां का डाटा पोर्टल पर अपडेट करें।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि पानीपत जिले में सारा काम समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम पानीपत मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय, उप कृषि निदेशक आदित्य डबास के अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments