राम द्वारा स्थापित मर्यादाओं के अनुपालन से स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव – संजय
आर्य केंद्रीय सभा ने मनाया आर्य समाज स्थापना दिवस, रामनवमी व नवसंवत्सर महोत्सव
वैदिक विश्व के निर्माण सभी अपना योगदान दे – बेला
BOL PANIPAT : 2 अप्रैल, राम द्वारा स्थापित मर्यादाओं से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव । उनकी मर्यादाएं हमे अच्छा जीवन जीना सिखाती है। ये शब्द संजय यज्ञाकि ने आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में आर्य समाज बिंझौल में रामनवमी, नवसंवत्सर व आर्य समाज स्थापना दिवस मनाये जाने के अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर अपने उध्बोधन में कही।
आर्य समाज के स्थापना दिवस के अवसर का महर्षि दयानंद सरस्वती ने आज के ही दिन आर्य समाज की स्थापना कर समाज को अज्ञान के अंधेरे से निकाल वैदिक प्रकाश की रहा दिखाई।
आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कहा हमे विश्व को आर्य बनाने में अपना अपना हर सम्भव योगदान देना चाहिए ।उन्होने रामनवमी, नवसंवत्सर व आर्य समाज स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।मंच का कुशल संचालन सभा के मंत्री रमेश बजाज ने किया ।
भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी ने ईश्वर भक्ति व ऋषि महिमा के भजन गाकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम मै ध्वजारोहण चंद्रपाल आर्य व सुनीता आर्य ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंदर शर्मा प्रधान आर्यसमाज बिंझौल नेकी,मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह सरपंच बिंझौल व विशिष्ट अतिथि आर्य हरपाल पूर्व सरपंच बिंझौल रहे।
मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया कि आर्य समाज स्थापना दिवस ,राम नवमी व नवसंवत्सर के अवसर आर्य केंद्रीय सभा ने औषधीय पोधों का रोपण भी किया।

Comments