Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए खुला दरबार सात अक्तूबर को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,05 अक्तूबर । बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए बिजली विभाग पानीपत सर्कल कार्यालय के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार आगामी सात अक्तूबर दिन शुक्रवार को 33 के.वी. बिजली घर स्थित लघु सचिवालय नजदीक सेक्टर-6 पर प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक खुला दरबार लगायेंगे।
बिजली विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बिजली सम्बंधी वही समस्याएं सुनी जांएगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नही हो रहा। ऐसे सभी उपभोक्ता इस दिन अपना आवेदन रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायत की सुनवाई उक्त बैठक में नही होगी। उन्होंने आम-जन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली सबंधी कोई शिकायत है वे इस दिन अपनी शिकायत का शीघ्र निवारण करवा सकते हैं।

Comments