बिजली उपभोक्ताओं के कष्ट निवारण के लिए खुला दरबार 9 मार्च को : सुरेन्द्र सिंह ढुल
BOL PANIPAT , 2 मार्च। जिला के बिजली विभाग के अधिक्षक अभियंता सुरेन्द्र सिंह ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली सम्बंधित उपभौक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण करने के लिए लघु सचिवालय के समीप सैक्टर-6, पावर हाउस के कार्यालय में 9 मार्च को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक खुला दरबार लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दरबार की अध्यक्षता आर.के. शर्मा अध्यक्ष उपभोक्ता शिकायत निवारण फोर्म कुरुक्षेत्र करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दरबार में बिजली सम्बंधित वह समस्या सुनी जाएगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नही हो रहा है ऐसे उपभोक्ता ही अपनी समस्याओं को इस दरबार में रख सकते हैं व इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायतें इस दरबार में नही सुनी जाएगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता दरबार में कोविड नियमों का पालन अवश्य करें।

Comments