सुशांत सिटी में पाइट संस्कृति स्कूल की नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया।
BOL PANIPAT : पाइट संस्कृति स्कूल के द्वारा पानीपत अंसल सुशांत सिटी में स्कूल की नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया। उससे पहले बच्चों के द्वारा विंटर कार्निवाल के तहत यमुना एंक्लेव सेक्टर 13/17 अंसल में एक रोड शो निकाला गया। पाइट कॉलेज के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि आज अंसल में विधिवत पाइट संस्कृति स्कूल का उद्घाटन किया गया। करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के पुत्र चाँद भाटिया व पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा की स्कूली शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रट्टा मार कर नंबर लाना नहीं है। किस प्रकार बच्चों की जिंदगी में रंग भरा जा सकता है पाइट संस्कृति स्कूल इसी उद्देश्य को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लर्निंग रोट लर्निंग ना हो और लर्निंग का फायदा बच्चों को भविष्य में मिले और बच्चों को खुश करना और स्कूल में खुशगवार माहौल बनाना उनका उद्देश्य है। एजुकेशन 4.0, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, एक्सपीरियंशियल लर्निंग कि कांसेप्ट के साथ पहले भी पाइट संस्कृति स्कूल चलाए जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा बच्चों पर बोझ ना बने और वे हंसते हुए शिक्षा को ग्रहण करें इसी उद्देश्य को लेकर हम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंसल सुशांत सिटी में पाइट संस्कृति स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स व अन्य हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Comments