पशुधन का बीमा कराना पशुपालक सुनिश्चित करें: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 16 अगस्त। उपयुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुधन का बीमा किया जा रहा है। पशुपालक सरकार की स्कीम का लाभ लेकर अपने पशुओं का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ संजय अंतिल ने पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा पूरे राज्य में पशुधन का बीमा किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण अंचल में सभी प्रकार के पशु जैसे गाय, भैंस, घोड़ा, गधा, बकरी, भेड़, सूअर सभी का बीमा किया जा रहा है। विभाग के उपनिदेशक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पशु पालक इस योजना का लाभ ले तथा अपने पशुओं का बीमा कराए।
उन्होंने बताया कि पशु का बीमा 1 वर्ष के लिए होगा तथा इस दौरानअगर पशु को कुछ हो जाता है तो बीमा कवरेज लेकर पशुधन बीमा योजना के तहत अपने पशु का बीमा कवरेज के एवज में एवज में बीमित राशि का दावा कर सकते हैं तथा दावा प्राप्त करके अपनी क्षति पूर्ति कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के पशुपालकों के पशुओं का बीमा बिल्कुल फ्री किया जा रहा है तथा सामान्य वर्ग के पशु पालकों के पशुओं का बीमा भी बहुत ही कम राशि 200 रुपए में विभाग द्वारा ही किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे अपने पशुओं का बीमा कराने के लिए अपने गांव के नजदीकी पशु संस्था में जाकर इस योजना का लाभ ले सकते है।

Comments