Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर्षोल्लास  से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :  “सुंदर है जग में सबसे, नाम भी नारा हैजहां जाति भाषा से बढ़ाकर देश प्रेम की धारा है !”
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा नैंसी के भाषण के इस निष्कर्ष पर 78वां स्वतंत्रता दिवस स्कूल में  हर्षोल्लास  से मनाया गया!  इस पावन अवसर पर तिरंगे को सलामी देने प्रबंधन समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन कमल किशोर ,  प्रबंधक  अरुण आर्य ,  कैशियर नरेश गर्ग तथा अन्य सदस्य वीरेंद्र सिंगला ,नवनीत सिंगला , सुशील सिंगला , पियूष  तथा संजीव त्यागी उपस्थित रहे!  बच्चों की देशभक्ति से ओत प्रोत कव्वाली तथा नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया! प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने स्वामी विवेकानंद के इन शब्दों से कि हमारा देश प्रेम सद्भावना विश्वास तथा त्याग से सदैव विश्व का मार्गदर्शन करता रहा है ! सभी उपस्थित अतिथियों, स्टाफ तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी !
इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणा उत्सव की प्रतिभागी कुमारी संजना तथा अध्यापिका मोनिका बजाज लाल किले पर होने वाली परेड में आमंत्रित रहे!  

Comments