डीसी सुशील सारवान ने यूएचबीवीएन के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया
BOL PANIPAT , 11 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित यूएचबीवीएन के कार्यालय में औचक निरीक्षण कर देरी से कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों को नसीहत देते हुए उन्हें भविष्य में सही समय पर आने की चेतावनी दी, यही नही उन्होंने कार्यालय में सभ्य तरीके से पेश आने और फॉर्मल कपड़े पहनने की भी हिदायत दी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने अपने औचक निरीक्षण में सबसे पहले कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में विभिन्न ब्रांचों का दौरा किया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर आए और आगन्तुकों के साथ सभ्य तरीके से पेश आएं।
उन्होंने कार्यालयों में धूम्रपान करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के प्रति भी अपनी नाराजगी जता उन्होंने हुए कहा कि वे लगातार भविष्य में भी इस प्रकार दौरे करेंगे। अगर किसी कार्यालय में कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
डीसी सुशील सारवान ने मौके पर ही उपस्थित एक उपभोक्ता की शिकायत सुनते हुए उसे तुरन्त प्रभाव से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति ना आए। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को कहा कि लोगों की बिलों से सम्बंधित शिकायतें भी काफी मिल रही है इन्हें भी दुरुस्त किया जाए।

Comments