Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ करियर एडवांसमेंट इन कैमिक्ल सांइस विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 19, 2026 Tags: , , , ,

–    विकसीत भारत के लिए रसायन विज्ञान में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नये रोजगार व खोज के हैं विभिन्न अवसर- प्रो. कर्ण सिंह

BOL PANIPAT , 19 फरवरी 2026   आर्य कॉलेज के रसायन विभाग के तत्वावधान में कैरियर एडवांसमेंट इन कैमिक्ल सांइस विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाडी के प्रो. कर्ण ने शिरकत की। कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह व रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य वक्ता डॉ. कर्ण सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रसायन विज्ञान में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए रोजगार व खोज के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं जो भारत देश को विकसीत बनाने में सहायक हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में किचन में खाना बनाने से लेकर दवाइयां, कपडे, प्लासटिक, सेरेमिक, पेंट, पोलीमर, चिकित्सा और स्वास्थ्य, प्रयावर्ण, उर्जा उत्पादन व शिक्षा और अनुसंधान में विभिन्न अवसरों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान नए-नए स्टार्ट अप व नई शिक्षा नीति के तहत स्किल सीखने के अवसर पर प्रदान करता है। साथ ही डॉ. कर्ण सिंह ने इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी व न्यूक्लियर  मैग्नेटिक रेजोनैंस स्पेक्ट्रोस्कपी पर व्याख्यान भी दिया।

रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने अपने संबोधन में बंताया कि बी.एससी के बाद विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री अवश्य करनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों को रोजगार व शोध के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा प्रचारित विभिन्न योजनओं में अग्रिण् अवसर प्राप्त कर सकते हैँ। साथ ही उन्होंने बताया कि आर्टफिशल इन्टेलिजन्स के प्रयोग से रसायन क्षेत्र में बहुत अवसर विकसित हुए है जिससे विद्यार्थियों को नित-नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे है।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ अनुराधा सिंह, डॉ अनिल कुमार, प्राध्यापिका सुदेश, डॉ मनी दत्ता, डॉ लता, आरती शर्मा व परवेश, सलीना समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

Comments