अब चार तारिखों के आधार पर होगा नए वोट का रजिस्ट्रेशन.
BOL PANIPAT, 7 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवाओं को अब मतदाता के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए साल में चार तिथियों के आधार पर मौके मिलेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को आधार तिथि मानकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। विगत है कि पहले वर्ष में केवल एक जनवरी को ही आधार तिथि माना जाता था जिस कारण ऐसे पात्र व्यक्ति को पूर्ण इंतजार करना पड़ता था।

Comments