जनता समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान में अधिकारी दिखाए गंभीरता-अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज।
-अधिकारी मुस्तैदी से करें कार्य, शिकायतकर्ताओं को ना दें झुठा आश्वासन।
-जनता समाधान शिविर में शिकायतकर्ता नौकरी से संबंधित न दे अर्जी।
-समाधान शिविर में पहुंची 281 समस्याएं 172 का मौके पर हुआ समाधान।
BOL PANIPAT , 25 जुलाई। नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश भर में जनता समाधान शिविरों के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। शिविरों में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे लोंगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इसका विशेष ध्यान अधिकारियों द्वारा रखा जाता है।
गुरूवार को जिला सचिवालय में आयोजित किये गये समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिविर की नींव समस्याओं के समाधान पर रखी गई है। इसलिए अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करना होगा। किसी भी शिकायतकर्ता को झुठा आश्वासन ना दें। जहां तक हो सके शिकायतकर्ता की समस्याओं की गंभीरता दिखायें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आम व्यक्ति की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि ये जनता समाधान शिविर विशेष तौर पर पेंशन, फैमली आईडी, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर जिला व मंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। अमूमन यह देखने में आ रहा है कि कुछ जरूरतमंद लोग शिविर में नौकरी मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें इस बात का इल्म होना चाहिये की शिविर में नौकरी से संबंधित न तो कोई प्रावधान है ना ही राज्य सरकार के कोई दिशा निर्देश है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने बताया कि शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। शिविरों का ज्यादा फायदा खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को मिल रहा है। निगम क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर भी जोर दिया जाता है।
जनता समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे कुलदीप वासी विद्यानन्द कालोनी ने प्रशासन से लोन प्राप्त करने को लेकर अर्जी दी। उन्होंने अर्जी में अपनी पारिवारिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पास कमाई का कोई ठोस जरिया नहीं है। अतिरिक्त उपायुक्त ने एलडीएम को इस मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता संजू ने इंतकाल दर्ज करवाने के बारे में समाधान शिविर में अपनी समस्या को रखा। अतिरिक्त उपायुक्त ने डीआरओ को समस्या पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता इंद्रजीत वासी पठान मौहल्ला ने आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया । इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ विभाग को उनके आवेदन को पुट किया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अनिता का श्रम विभाग में 2020 में नाम था लेकिन बगैर सूचना के विभाग ने उसे काट दिया जबकि वह इसकी पात्र है। उन्होंने कोपी को दोबारा चालू करने की मांग रखी। अतिरिक्त उपायुक्त ने श्रम विभाग के अधिकारियों को इस पर ध्यान देने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायकर्ता सुभाष दुबे वासी नलवा कॉलोनी ने बिजली कनेक्शन बिल माफ योजना के तहत कटे हुए कनेक्शन को दोबारा चालू करने की मांग की।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, जिला परिषद की डीप्टी सीईओ कंचन, डीएफओ विजय लक्ष्मी, एलडीएम राजकुमार, डॉॅ.माणिक, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुण्डू, डॉ.राधे श्याम गुप्ता, मतस्य विभाग के मदन मोहन आदि मौजूद रहे।

Comments