Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर से फोन चोरी करने वाला और एक आरोपी काबू. चोरी किया मोबाइल फोन बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मई 2022, फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर से फोन चोरी करने वाला और एक आरोपी काबू, चोरी किया मोबाइल फोन बरामद। आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी करता था, इस दौरान आरोपी ने डिलीवरी के लिए मिले पार्सल में से फोन निकालकर खाली पार्सल कंपनी में वापिस जमा करवा कर फोन खुद प्रयोग करने लगा।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया बरसत रोड पर फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर से फोन चोरी करने वाले और एक आरोपी को सीआईए-टू पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर मंगलवार साय शिव शक्ति फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आनंद पुत्र दयानंद निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी करता था, इस दौरान आरोपी ने डिलीवरी के लिए मिले पार्सल में से फोन निकालकर खाली पार्सल वापिस कंपनी में जमा करवा दिया और फोन खुद प्रयोग करने लगा। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी आनंद के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

कंपनी में पानीपत स्टोर के हब मैनेजर नितिन की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज है.

थाना शहर में नितिन निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर यूपी हाल गांधी कॉलोनी पानीपत ने दिसंबर 2021 में शिकायत देकर बताया था की वह पानीपत में बरसत रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में बतौर हब मैनेजर के रूप में कार्यरत है। कंपनी के स्टोर में रखे सामान का मिलान करने पर एप्पल, रेडमी व ओप्पो के कुल 9 मोबाइल फोन व काफी एसेसरीज कम पाई गई। जिसकी वह स्टोर में तलाश करता रहा जो अभी तक नही मिली। उक्त सामान नामपता ना मालूम व्यक्ति ने चोरी किया है। नितिन की शिकायत पर चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मामले में कार्रवाही करते दो आरोपियों को पहले ही सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरमाद कर दोनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Comments