पीआरपीसी के पानीपत रिफाइनरी में बाह्य सुरक्षा ऑडिट (External Safety Audit) के तहत आंकलन हेतु ऑनसाइट आपदा ड्रिल का अभ्यास
BOL PANIPAT :- 21 जनवरी, 2026, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) द्वारा 21 जनवरी, 2026 को बाह्य सुरक्षा ऑडिट (External Safety Audit) के तहत पानीपत रिफाइनरी संयंत्र में विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व हाइड्रोकार्बन गैस के खतरे एवं आग से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल आयोजित की गई।
ड्रिल के परिदृश्य में टैंक क्षेत्र में टैंक T-305 में रिसाव के बाद आग की स्थिति दर्शाई गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ घटना स्थल पर पहुँचीं और ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव एवं आग पर नियंत्रण हेतु फायर मॉनिटर और वॉटर कर्टन के माध्यम से आपातकालीन कार्यवाही प्रारंभ की गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 16.19 बजे सायरन (L-1) बजाया गया। तत्पश्चात 16.27 बजे, गैस के तीव्र प्रसार और आग लगने की स्थिति में, अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप), पीआरपीसी ने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी से चर्चा कर इस घटना को L-2 आपदा घोषित कर दिया।
एम. एल. डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और लगभग आधे घंटे के अथक प्रयासों के बाद 16.52 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर सामान्य होने की घोषणा की।
इस आपदा ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा श्री डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। एम. एल. डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुधारात्मकसुझाव भी साझा किए।

Comments