सरकार द्वारा प्रोपर्टी टैक्स सर्वे में गलतियों के कारण प्रदेश की जनता में बड़ी भारी नाराजगी है – बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है – बजरंग गर्ग
सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी व सस्ती जमीन देनी चाहिए – बजरंग गर्ग
BOL PANIPAT – व्यापारी प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक एल्डिको में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्या पर विचार किया गया। इस बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रोपर्टी सर्वे का काम जयपुर की याशी कंपनी को 18 करोड़ 11 लाख रुपए में दिया था मगर प्रोपर्टी सर्वे का काम ठीक ना होने के बावजूद भी ठेकेदार को 42 करोड़ 50 लाख भुगतान करके एक और घोटाला करने का काम किया है बजरंग गर्ग ने कहा कि जबकि प्रोपर्टी सर्वे में अनेकों खामियां होने के कारण प्रदेश की जनता को प्रोपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए कई कई बार नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद में धक्के खाने पड़ रहे हैं जिसका जनता द्वारा बड़ा भारी विरोध हो रहा है सरकार ने भारी विरोध को देखते हुए याशी कंपनी का टेंडर रद्द करना पड़ा। बजरंग गर्ग ने सरकार से मांग की है कि वह याशी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करके जो भुगतान सरकार ने किया है उसकी रिकवरी की जाए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उद्योगों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने की बात कर रही है यह सिर्फ युवाओं को गुमराह करने वाली बात है जब तक सरकार उद्योगपतियों को बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी व उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन व इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति ना दे तब तक हरियाणा में उद्योग को बढ़ावा नहीं मिल सकता पानीपत टैक्सटाइल हब है मगर सरकार की गलत नीतियों के कारण टेक्सटाइल कि मिले पिछड़ती जा रही है यहां तक कि गांव स्तर पर जो लाखों छोटे-छोटे उद्योग थे जहां पर नमकीन बेकरी, कूलर, पंखे, हैंडलूम का सामान पलंग निवार आदि सम्मान बनता था वह लगभग 80 प्रतिशत उद्योग बंद हो चुके हैं जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं सरकार को खाली घोषणा करने की बजाएं उद्योग व व्यापार बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रियायतें देने की जरूरत है। बजरंग गर्ग ने लक्ष्मी नारायण गुप्ता पानीपत को व्यापार मंडल का प्रदेश संरक्षक व सुरेश गर्ग को प्रदेश सचिव बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर व्यापार मंडल शहरी प्रधान मुल्क राज गर्ग, शूज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रामपाल धीर, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, जिला प्रधान सुरेश बवेजा, मनीष मित्तल, प्रदेश प्रचार मंत्री आशीष गोयल, राधेश्याम गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Comments