तीज के अवसर पर मेंहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आज यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा एम० आर० एस० विद्या मंदिर स्कूल में तीज के अवसर पर मेंहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्या ज्योति सैनी ने लड़कियों को सुंदर मेहंदी लगाने के लगाने के तरीके बताए। व बताया लड़कियो को हर क्षेत्र में निपुण होना चाहिए। आज के समय प्रतिस्पर्धा का समय है ऐसे में हमें हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। न जाने को सी कला कब काम आ जाए। ज्ञान जहाँ से भी मिले लेना चाहिए।
इस अवसर पर बहुत से बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता व ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया।एडवोकेट आशु नंदा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विजेता घोषित किए।संस्था ने मेहंदी प्रतियोगिता व ड्राइंग प्रतियोगिता के इन सभी विजेताओं को ट्राफी देकर प्रोत्साहित किया वहीं अन्य बच्चों को प्रोत्साहना देते हुए मैडल पहनाए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरपर्सन श्री प्रवीण सेठी व प्रिंसिपल समीक्षा सेठी , अध्यापिका चंचल, मीनू, जया ,सपना, संगीता व यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य ज्योति सैनी, पूजा डोगरा, कोमल अरोड़ा, संध्या व अंजलि आदि मौजूद रहे।

Comments