‘नो नशा नेशन कैंपेन’ के तहत समाज को जागरूक करने हेतु गाँव नांगलखेडी में 101 कुंडीय हवन का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘नो नशा नेशन कैंपेन’ के तहत समाज को किया जागरूक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘नो नशा नेशन कैंपेन’ के तहत समाज को जागरूक करने हेतु दिनांक 1 फरवरी 2026 गाँव नांगलखेडी में 101 कुंडीय हवन का आयोजन किया। No-Nasha Nation Campaign का मूल भाव हमारे माननीय डॉ० पूनम सूरी , President– D.A.V. College Managing Committee ,New Delhi के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित है। उनका यह पवित्र एवं राष्ट्रीय महत्व का स्वप्न है कि हमारा भारत पूर्णतः नशा-मुक्त बने और नई पीढ़ियाँ इस घातक बुरी लत से सुरक्षित रहें। इसी महान उद्देश्य को साकार करने हेतु उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत हरियाणा से करवाई, ताकि यहाँ से उठी यह जागरूकता की लहर पूरे देश में फैले और एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले सके। इस राष्ट्रीय मुहिम की अध्यक्षता योगी सूरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष – आर्य युवा समाज द्वारा की जा रही है, जो युवा शक्ति को एकजुट करने, जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में, D.A.V. पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत द्वारा समाज में नशा-मुक्ति के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करने हेतु दिनांक 01 फरवरी 2026 को गाँव नांगल खेड़ी में 101 कुंडीय हवन का भव्य एवं पवित्र आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम No-Nasha Nation Campaign के अंतर्गत हरियाणा में एक ही समय पर आयोजित होने वाले प्रमुख आयोजनों में से एक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे—माननीय शेर सिंह खर्ब पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन
पानीपत विशिष्ट अतिथिगण— सुरेंद्र दूहन अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन पानीपत, अधिवक्ता
पवन मलिक, अशोक कादियान एडवोकेट सह संयोजक लीगल सेल बीजेपी हरियाणा,
एडवोकेट अनित कादियान, विक्रम एवं गाँव नांगलखेडी सरपंच संदीप कुमार। कार्यक्रम
की शुरुआत गायत्री मंत्र की पवित्र ध्वनि के साथ हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ में आहुति डाली, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और शुद्धता से परिपूर्ण हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने नशा-मुक्ति एवं स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प भी लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने अभिभावकों एवं समाज से अपील की है कि वे पद्मश्री सम्मानित डॉ. पूनम सूरी द्वारा आरंभ किए गए इस राष्ट्रव्यापी “No-Nasha Nation Campaign” में
सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के नैतिक ढाँचे को मज़बूत करने और युवा पीढ़ी को
सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
हमारा उद्देश्य दृढ़ है— हरियाणा को नशा-मुक्त बनाना और इसे पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्पद मॉडल बनाना।

Comments