गुर्जर सभा जिला कार्यकारीणी की बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के बारे में समाज के लोगों से होगा विचार-विमर्श
BOL PANIPAT ,4 जूलाई : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारीणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने की। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से शनिवार को गुर्जर भवन में गुर्जर सभा क जिला कार्यकारीणी व गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाने पर सहमति हुई। इस दौरान गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने बताया कि बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारीणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 5 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक गुर्जर सभा की जिला कार्यकारीणी व समाज के गणमान्य लोगो की बैठक बुलाने का प्रस्ताव पास किया गया है। शनिवार को आयोजित बैठक में समाज के लोगों के सामने सभा का लेखा-झोखा प्रस्तुत किया जाएगा और साथ ही गत दिनों गुर्जर भवन में हुई समाज की बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा की गई अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के नाम व प्रयोग किए गए अपशब्दों को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद समाज के लोगों का जो निर्णय होगा उसके अनुसार अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालें लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने बताया कि जिला कार्यकारीणी व समाज के लोगों से विचार-विमर्श कर चुनाव सम्बधित प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। जिला कार्यकारीणी व गुर्जर समाज मिलकर आपसी सहमति से गुर्जर सभा के चुनाव सम्बधित जो निर्णय लेगे उसके अनुसार आगामी कार्यवाही होगी। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन सुरेन्द्र जलमाना,अनुप छौक्कर,कृष्ण छौक्कर,इलमसिहं,सेठपाल,नरेन्द्र चौहान आदि अनेक मौजूद थे।

Comments