कैथल के लिए रवाना हुए क्षत्रीय समाज के लोग
BOL PANIPAT : आज पानीपत महाराणा प्रताप क्षत्रीय सभा के प्रधान नरेंद्र राणा और वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा और अनुशासन समिति के प्रधान राजकुमार राणा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग अपने-अपने वाहनों से क्षत्रीय समाज की हो रही कैथल रैली में राजपूत धरमशाला पानीपत से इकट्ठे होकर के कैथल के लिए रवाना हुए इस अवसर पर सतपाल राणा ने कहा है कि राजपूत समाज के कैथल में हो रही है रैली समाज को एक नया दिशा निर्देश देगी और समाज में राजनीतिक चेतना को जागृत करेगी राणा ने कहा है कि कभी हमारे समाज के 6 मंत्री और 15 16 विधायक हुआ करते थे परंतु आज समाज राजनीतिक तौर पर जीरो हो गया है क्योंकि समाज में नेतृत्व का अभाव है उन्होंने कहा है कि जो भी पार्टी हमारे समाज को हरियाणा में 15 टिकट देगी हम उसे पार्टी को समर्थन करेंगे अब के बार आंख बंद करके किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं किया जाएगा राणा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के समय में समाज का ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि समाज ने 95% भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया और इसी पार्टी ने ही हमारे को राजनीतिक तौर पर खत्म करने का कार्य किया मेरी समाज के लोगों से अपील है कि अबकी बार अंधभगत ना बन करके समाज हित में वोट करना होगा यह अवसर पर सभा के मैनेजर वीरेंद्र राणा अध्यक्ष ओमकार राणा डोमियाना को प्रधान जसवंत फौजी राम सिंह राणा सभा के महासचिव जसवीर राणा ,यशपाल राणा, युवा प्रधान प्रदीप राणा ,बृजेश राणा उर्फ पिंटू ,नसीब सिंह राणा, धर्मपाल राणा ,संजीव राणा ,राम सिंह चौहान, विक्रम राणा ,सुधीर राणा ,कुशल पाल राणा ,अनूप राणा ,राजेश राणा ,अभिषेक राणा, अरुण सिंह ,आदि लोग उपस्थित थे

Comments