Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


असहाय परिवारों की पांच बेटियों की पढाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : LIC विभाग में कार्यरत संजीव कुमार सुपुत्र शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सदगुरु कबीर साहेब के अटूट आस्थावान मास्टर ओमप्रकाश (किवाना वाले) के द्वारा शिक्षा को सर्वोपरि  मानते हुये कल पानीपत देशराज कॉलोनी स्थित कबीर धर्मशाला में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में समाज के असहाय परिवारों की पांच बेटियों की पढाई को और अधिक सुदृड़ बनाने के लिये होनहार पांचो बेटियों को व्यक्तिगत तौर पर 11000- 11000 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहयोग राशि प्रदान कर समाज में एक प्ररेणा के रूप मिसाल पेश करते हुये बहुत सराहनीय कार्य किया है । कार्यक्रम के परम आदरणीय महंत बिरमदास साहेब अध्यक्ष व मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ पूर्व सिविल सर्जन डॉ मुकेश बेगवाल के साथी पूर्व प्रधानाचार्य आदरणीय राजकुमार गोड बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे । मंच संचालन लेक्चचर सुरेश बेगवाल ने बहुत सुंदर तरीके से सभी भावनाओं के अनुरूप संचालित किया ।

Comments