जनसेवा ही मेरा धर्म : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पार्कों के सौंदर्यकरण से बदलेगी वार्ड 21-25 और देवीलाल पार्क की तस्वीर
करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्प, ताऊ देवीलाल पार्क में बनेगी झील और आधुनिक ट्रैक
सात माह में तैयार होंगे मॉडल पार्क, रोजगार और सुविधाओं का नया केंद्र बनेंगे क्षेत्र
देवी लाल पार्क के बाहर से तीन स्वीपिंग मशीनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भव्य शिलान्यास समारोह में गूंजे जयकारे, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार
करोड़ों की परियोजना से बदलेगी दोनों पार्कों की दिशा
BOL PANIPAT , 1 मार्च। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि वे 100 प्रतिशत ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका प्रत्येक कार्य जनहित को समर्पित है। वे रविवार को वार्ड 21 और 25 के सामूहिक पार्क तथा ताऊ देवीलाल पार्क के सौंदर्यकरण के शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने
देवी लाल पार्क के बाहर से तीन स्वीपिंग मशीनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के पहुंचते ही लोगों ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। ‘जय-जयकार’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन पार्कों में कभी गंदगी और बदहाल स्थिति थी, वहां अब करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पार्क तैयार किए जाएंगे। लगभग सात माह में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से ताऊ देवीलाल पार्क के सौंदर्यकरण पर जोर देते हुए कहा कि यहां आधुनिक रनिंग ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक, उत्कृष्ट पौधारोपण, एक एकड़ में सुंदर झील, योग हॉल और मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यह पार्क क्षेत्र की पहचान बनेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्कों के आसपास 100 से अधिक दुकानों के विकसित होने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री महीपाल ढांडा ने वार्ड में स्कूल खोलने की मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए चंडीगढ़ आ सकता है; इसके लिए पूर्व सूचना देने पर उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सेक्टर-25 और ताऊ देवीलाल पार्क के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब इस दिशा में ठोस पहल की गई है। उन्होंने कहा, “इन पार्कों के कायाकल्प के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित व आधुनिक वातावरण मिलेगा। यह विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य सौगात साबित होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ पंकज ने कहा कि परियोजना के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बहुत कम समय में धरातल पर काम दिखाई देने लगेगा। उन्होंने पार्कों के सौंदर्यकरण से जुड़ी विस्तृत योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि निर्माण गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर डीएसपी सुरेश सैनी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री, सुरेश गुंबर, सुरेंद्र जोगी, पार्षद मनजीत कौर, संजीव दहिया, अतर सिंह, सरपंच चिरंजीत, सरपंच सोनू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments